Rajasthan Animal Attendant Syllabus & Exam 2024
राजस्थान पशु परिचारक सिलेबस एवं परीक्षा 2024
राजस्थान पशु परिचारक भर्ती में आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा में सफलता के लिए सिलेबस को अच्छे से समझना चाहिए। इस पेज में, हमने सिलेबस और परीक्षा पैटर्न की जानकारी सरल भाषा में बताई है।
भाग – A (105 अंक, 70%)
राजस्थान एनिमल अटेंडेंट सिलेबस 2024 के भाग ए में सेकेंडरी स्तर के सामान्य ज्ञान पर आधारित वस्तुनिष्ठ प्रश्न शामिल हैं:
- दैनिक विज्ञान
- करंट अफेयर्स
- गणित
- सामाजिक अध्ययन
- भूगोल
- इतिहास
- राजस्थान की कला और संस्कृति
- अर्थव्यवस्था, सामाजिक और राजनीतिक मुद्दे
- प्रमुख समसामयिक घटनाएं, राज्य और राष्ट्रीय नीतियां
गणित
- औसत, लाभ-हानि, HCM और LCM
- प्रतिशत, साधारण ब्याज और चक्रवृद्धि ब्याज
- अनुपात-समानुपात आदि
इतिहास, कला और संस्कृति
- राजस्थान का इतिहास, वेशभूषा और लोक कला
- लोक देवता, बोलियां, मेले और त्यौहार
- पर्यटन स्थल, प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं और स्वतंत्रता आंदोलन
भाग – B (45 अंक, 30%)
भाग बी में पशुपालन से संबंधित सामान्य ज्ञान से जुड़े प्रश्न शामिल होंगे, जैसे:
- पशुओं की प्रमुख नस्लें
- कृत्रिम गर्भाधान, बधियाकरण, क्रॉस ब्रीडिंग
- स्वच्छ दूध उत्पादन, पशु प्रबंधन
- पशुओं में आंतरिक और बाहरी रोग
- पशु बीमा, पशु मेले और गौशाला प्रबंधन
परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए न्यूनतम अंक
राजस्थान पशु परिचारक भर्ती परीक्षा में पास होने के लिए न्यूनतम 40% अंक (150 में से 60 अंक) अनिवार्य हैं। अधिक अंक प्राप्त करने पर अंतिम चयन सूची में स्थान बढ़ जाएगा。