पशुओं का वर्गीकरण
पशुओं का वर्गीकरण
आमाशय के आधार पर पशुओं का वर्गीकरण
1. रुमन्थी
यह पशु जुगाली करने वाले होते हैं। इनका आमाशय 4 भागों में विभक्त होता है। उदाहरण: गाय, भैंस, भेड़, बकरी।
Note: इनके खुर 2 भागों में बंटे रहते हैं।
आमाशय के चारों भाग एव उनके कार्य
- a. रूमेन: यह आमाशय का प्रथम व सबसे बड़ा भाग होता है। इसमें पदार्थों का pH मान 5.8 से 6.8 तथा तापक्रम 39℃ होता है।
- b. रेटिकुलम: यह द्वितीय भाग है जो मधुमक्खी के छते जैसा होता है, इसलिए इसे हनिकोम भी कहा जाता है।
- c. ओमेजम: यह अंडाकार भाग होता है। इसमें उपस्थित खाद्य पदार्थों में पानी की मात्रा लगभग 80-90% पाई जाती है। इसका प्रमुख कार्य पानी की मात्रा को लगभग 30% कम करना या शरीर से पानी हटाने का काम होता है।
- d. एबोमेजम: यह रुमन्थी पशुओं के आमाशय का अंतिम व वास्तविक भाग सत्य आमाशय होता है। यह ग्रंथित भाग है, जिसमें पाच रसों का स्त्राव होता है।
2. अरूमन्थी
यह पशु जुगाली नहीं करते हैं। इन पशुओं का आमाशय 1 भाग से मिलकर (एबोमेजम) बना होता है, जिसे वास्तविक आमाशय / सत्य आमाशय कहते हैं।
Note: इनमें खुर नहीं पाए जाते हैं। उदाहरण: घोड़ा, गधा, हाथी, सूअर, ख़च्चर।
3. सुडो रुमन्थी
यह पशु जुगाली करने वाले होते हैं। इन पशुओं का आमाशय 3 भागों से मिलकर बना होता है तथा ओमेज भाग अनुपस्थित रहता है। जिस कारण इन पशुओं में पानी का कम हानि होता है। अतः यह 3-4 दिन तक बिना पानी पिए रह सकता है। उदाहरण: ऊंट।
कार्य के आधार पर पशुओं का वर्गीकरण
1. दुधारू पशु
ये पशु जो अच्छी मात्रा में दूध देते हैं। उदाहरण: गाय, भैंस आदि।
2. कृषि कार्य में उपयोगी
ऊंट, नागौरी व हरियाणवीं नस्ल के बैल।
3. भारवाही / लहू पशु
ऊंट, गधा, खच्चर व घोड़ा। ऊंचाई पर माल चढ़ाने हेतु हिमालयन क्षेत्रों में खच्चर एक उपयोगी जानवर है।
4. सुरक्षा में उपयोगी
जैसलमेरी ऊंट भारत-पाकिस्तान सीमा की सुरक्षा में BSF द्वारा काम में लिए जा रहे हैं।
5. ऊंट व बाल
याक, बकरियों व भेड़ों से प्राप्त होती है।
पशुओं से संबंधित सामान्य वर्गीकरण
पशु | समूह | मैथुन क्रिया | बच्चा देने की क्रिया | नवजात | युवा मादा | युवा नर | प्रौढ़ मादा | प्रौढ़ नर | बंधियाकृत नर |
---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
गाय | हर्ड | सर्विंग | काविंग | कॉफ | हिपर कॉफ | बुल कॉफ | काऊ (गाय) | बुल (सांड) | बुलक |
भैंस | हर्ड | सर्विंग | काविंग | बफेलो कॉफ | हिपर कॉफ | बफ़ेलो कॉफ | बफेलो | बुल (भैंसा) | रेम |
भेड़ | फ्लॉक | टपिंग | लेबिंग | लेम्ब | मादा लेम्ब | नर लेम्ब | इव | रेम | वीडर |
बकरी | फ्लॉक | सर्विंग | किडिंग | किड | मादा किड (नैनी) | नरकिंड | डोई | बक | बक |
मुर्गी | फ्लॉक | सर्विंग | हैचिंग | चिक | पुलेट | कोकरेल | हेन | कोक | केपन |
राष्ट्रीय पशु आनुवंशिक संस्थान ब्यूरो (N.B.A.G.R करनाल) के अनुसार विभिन्न पशुओं को पंजीकृत नस्लों की संख्या (अक्टूबर 2023 तक)
पशु | नस्लों की संख्या |
---|---|
गाय | 53 |
भैंस | 44 |
बकरी | 37 |
भेड़ | 20 |
ऊंट | 9 |