0
Home  ›  Animal Husbandry

पशुओं का वर्गीकरण

पशुओं का वर्गीकरण

आमाशय के आधार पर पशुओं का वर्गीकरण

1. रुमन्थी

यह पशु जुगाली करने वाले होते हैं। इनका आमाशय 4 भागों में विभक्त होता है। उदाहरण: गाय, भैंस, भेड़, बकरी।

Note: इनके खुर 2 भागों में बंटे रहते हैं।

आमाशय के चारों भाग एव उनके कार्य

  • a. रूमेन: यह आमाशय का प्रथम व सबसे बड़ा भाग होता है। इसमें पदार्थों का pH मान 5.8 से 6.8 तथा तापक्रम 39℃ होता है।
  • b. रेटिकुलम: यह द्वितीय भाग है जो मधुमक्खी के छते जैसा होता है, इसलिए इसे हनिकोम भी कहा जाता है।
  • c. ओमेजम: यह अंडाकार भाग होता है। इसमें उपस्थित खाद्य पदार्थों में पानी की मात्रा लगभग 80-90% पाई जाती है। इसका प्रमुख कार्य पानी की मात्रा को लगभग 30% कम करना या शरीर से पानी हटाने का काम होता है।
  • d. एबोमेजम: यह रुमन्थी पशुओं के आमाशय का अंतिम व वास्तविक भाग सत्य आमाशय होता है। यह ग्रंथित भाग है, जिसमें पाच रसों का स्त्राव होता है।

2. अरूमन्थी

यह पशु जुगाली नहीं करते हैं। इन पशुओं का आमाशय 1 भाग से मिलकर (एबोमेजम) बना होता है, जिसे वास्तविक आमाशय / सत्य आमाशय कहते हैं।

Note: इनमें खुर नहीं पाए जाते हैं। उदाहरण: घोड़ा, गधा, हाथी, सूअर, ख़च्चर।

3. सुडो रुमन्थी

यह पशु जुगाली करने वाले होते हैं। इन पशुओं का आमाशय 3 भागों से मिलकर बना होता है तथा ओमेज भाग अनुपस्थित रहता है। जिस कारण इन पशुओं में पानी का कम हानि होता है। अतः यह 3-4 दिन तक बिना पानी पिए रह सकता है। उदाहरण: ऊंट।

कार्य के आधार पर पशुओं का वर्गीकरण

1. दुधारू पशु

ये पशु जो अच्छी मात्रा में दूध देते हैं। उदाहरण: गाय, भैंस आदि।

2. कृषि कार्य में उपयोगी

ऊंट, नागौरी व हरियाणवीं नस्ल के बैल।

3. भारवाही / लहू पशु

ऊंट, गधा, खच्चर व घोड़ा। ऊंचाई पर माल चढ़ाने हेतु हिमालयन क्षेत्रों में खच्चर एक उपयोगी जानवर है।

4. सुरक्षा में उपयोगी

जैसलमेरी ऊंट भारत-पाकिस्तान सीमा की सुरक्षा में BSF द्वारा काम में लिए जा रहे हैं।

5. ऊंट व बाल

याक, बकरियों व भेड़ों से प्राप्त होती है।

पशुओं से संबंधित सामान्य वर्गीकरण

पशु समूह मैथुन क्रिया बच्चा देने की क्रिया नवजात युवा मादा युवा नर प्रौढ़ मादा प्रौढ़ नर बंधियाकृत नर
गाय हर्ड सर्विंग काविंग कॉफ हिपर कॉफ बुल कॉफ काऊ (गाय) बुल (सांड) बुलक
भैंस हर्ड सर्विंग काविंग बफेलो कॉफ हिपर कॉफ बफ़ेलो कॉफ बफेलो बुल (भैंसा) रेम
भेड़ फ्लॉक टपिंग लेबिंग लेम्ब मादा लेम्ब नर लेम्ब इव रेम वीडर
बकरी फ्लॉक सर्विंग किडिंग किड मादा किड (नैनी) नरकिंड डोई बक बक
मुर्गी फ्लॉक सर्विंग हैचिंग चिक पुलेट कोकरेल हेन कोक केपन

राष्ट्रीय पशु आनुवंशिक संस्थान ब्यूरो (N.B.A.G.R करनाल) के अनुसार विभिन्न पशुओं को पंजीकृत नस्लों की संख्या (अक्टूबर 2023 तक)

पशु नस्लों की संख्या
गाय 53
भैंस 44
बकरी 37
भेड़ 20
ऊंट 9
Post a Comment
Search
Menu
Theme
Share
Additional JS